Ujjain Borewell News : उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, गांव में मची चीख पुकार

उज्जैन के झलारिया गांव में 3 साल का एक मासूम खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित निकालने में जुट गई।

Ujjain Borewell News :  उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन, गांव में मची चीख पुकार

Ujjain Borewell News / Image Source : IBC24

Modified Date: April 9, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: April 9, 2026 10:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उज्जैन के झलारिया गांव में 3 वर्षीय बच्चा खुले बोरवेल में गिरा।
  • बच्चा लगभग 60 से 70 फीट गहराई में फंसा हुआ बताया जा रहा है।
  • प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर बचाव अभियान शुरू किया।

उज्जैन : Ujjain Borewell News मध्य प्रदेश के उज्जैन के झलारिया गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ 3 साल का एक मासूम खेलते-खेलते खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक, बच्चा बोरवेल के भीतर करीब 60 से 70 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई है। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है।


29 दिसंबर 2024 को ऐसा ही मामला आया था सामने

आपकों बता दें की इससे पहले गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव में भी 29 दिसंबर 2024 को एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहाँ 10 वर्षीय सुमित मीना 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। (MP NEWS BOREWLL ME FASA BACCHA) उस समय करीब 15 घंटे से अधिक चले एनडीआरएफ (NDRF) के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली थी, जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इन्हें भी पढ़े:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.