आंध्र के मुख्यमंत्री ने हीरो मोटोकॉर्प के जीपीसी की आधारशिला रखी

आंध्र के मुख्यमंत्री ने हीरो मोटोकॉर्प के जीपीसी की आधारशिला रखी

आंध्र के मुख्यमंत्री ने हीरो मोटोकॉर्प के जीपीसी की आधारशिला रखी
Modified Date: July 1, 2026 / 10:00 pm IST
Published Date: July 1, 2026 10:00 pm IST

मदनापालेम (आंध्र प्रदेश), एक जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को तिरुपति जिले में हीरो मोटोकॉर्प के 750 करोड़ रुपये की लागत वाले वैश्विक कलपुर्जा केंद्र (जीपीसी) की आधारशिला रखी।

जीपीसी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए मोटरसाइकिल, स्कूटर और इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जों का विनिर्माण करेगा।

यहां जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री नायडू और हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजल ने वैश्विक कलपुर्जा केंद्र की आधारशिला रखी।’’

सत्यवेदु मंडल के मदनापालेम गांव में बन रही इस सुविधा से लगभग 4,000 लोगों के लिए रोज़गार पैदा होने की उम्मीद है।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में