Petrol Diesel Price Today 01 July 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए तक सस्ता, भारतवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कीमतों में कटौती के बाद आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Price Today 01 July 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, भारतवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कीमतों में कटौती के बाद आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Price Today 01 July 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, भारतवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए कीमतों में कटौती के बाद आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated
- पेट्रोल और डीजल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर की कटौती
- कच्चे तेल के सस्ता होने से कीमतों में राहत
- VAT और स्थानीय टैक्स अलग होने के कारण खुदरा कीमतों में अंतर हो सकता है
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 01 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच हुए तनाव के चलते बीते दिनों पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं, अब हालात सामान्य होने के बाद कीमतों में स्थिरता आ गई है। साथ ही कच्चे तेल के दाम भी पुराने स्तर पर आ चुके हैं। ऐसे में जनता को उम्मीद है कि सरकार एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती कर सकती है। जनता की उम्मीद के अनुरूप 1 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती की गई है। आज से पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपए तक की कटौती की गई है।
पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता
Petrol Diesel Price Today 01 July 2026: मिली जानकारी के अनुसार नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के रेट में 5 रुपए और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। इसके बाद नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल के नए रेट से मिलने लगे हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की वास्तविक खुदरा कीमतें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं क्योंकि इन पर लगने वाला वैट (VAT) और अन्य स्थानीय कर राज्यों के अनुसार अलग होते हैं। इसलिए अलग-अलग राज्यों में उपभोक्ताओं को कीमतों में कटौती का असर भी अलग-अलग दिखाई देगा। बता दें कि IOC, HPCL, BPCL ने पेट्रोल-डीजल दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है।
वैश्विक बाजार में कच्चा तेल सस्ता
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती ऐसे समय की गई है जब पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा दुनिया के प्रमुख समुद्री मार्ग में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz) दोबारा खुलने से कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की आपूर्ति सामान्य हो गई है। इससे आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं कम हुईं और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों पर दबाव घटा जिसका फायदा अब उपभोक्ताओं को मिल रहा है।
मार्च में बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम
गौरतलब है कि मार्च महीने में जब ईरान संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं, तब नयारा एनर्जी ही सबसे पहले दाम बढ़ाने वाली कंपनियों में शामिल थी। कंपनी ने बीती 26 मार्च को पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा किया था। आज 1 जुलाई से की गई इस कटौती के बाद नयारा ने मार्च में की गई अपनी उस बढ़ोतरी को पूरी तरह से वापस ले लिया है। बता दें कि नयारा के बाद सरकारी कंपनियों ने भी मई के दूसरे पखवाड़े में कई किश्तों में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 7.50 रुपए प्रति लीटर तक का भारी इजाफा किया था।
ये भी पढ़ें
- Bhubaneswar Double Murder News: छात्रा को परेशान करता था नाबालिग.. फिर दोस्तों ने रची खूनी साजिश, सिर्फ लड़के को नहीं बल्कि इसे भी उतार दिया मौत के घाट
- Vande Bharat: ‘दान चोरी’ पर रार, सियासत धुआंधार! चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का मार्च, जांच पर क्यों मचा है घमासान?
- शह मात The Big Debate: धर्मांतरण पर मोर्चा तैयार..’नए कानून’ का इंतजार! साहू समाज ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या निगरानी से रुकेगा धर्मांतरण?

Facebook


