Congress MLA on Raipur Nakti Village : नकटी विवाद पर कांग्रेस का विरोध तेज! एक और विधायक ने CM साय को लिखा पत्र, सरकारी आवास लेने से किया इनकार
रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक आवास निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कार्रवाई का विरोध जताया और प्रस्तावित सरकारी आवास में रहने से इनकार किया। इससे पहले कांग्रेस विधायक जनकराम ध्रुव भी इसी तरह का पत्र लिख चुके हैं।
Congress MLA on Raipur Nakti Village / Image Source : X
- नकटी विवाद पर कांग्रेस का विरोध और तेज हुआ।
- विद्यावती सिदार ने CM साय को लिखकर सरकारी आवास लेने से किया इनकार।
- जनकराम ध्रुव के बाद एक और कांग्रेस विधायक ने उठाई आपत्ति।
रायपुर : Congress MLA on Raipur Nakti Village : छत्तीसगढ़ में नकटी गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस विधायक जनकराम ध्रुव के बाद अब कांग्रेस की एक और विधायक विद्यावती सिदार ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने रायपुर के ग्राम पंचायत नकटी में विधायक आवास निर्माण के लिए की जा रही तोड़फोड़ और बलपूर्वक की जा रही कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विधयकों ने आवास लेने से किया इंकार
विधायक विद्यावती सिदार ने शासन द्वारा नकटी गांव में किए जा रहे भूमि अधिग्रहण और तोड़फोड़ का पुरजोर विरोध किया है। CM Vishnu Deo Sai 2026 उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह नकटी गांव में बनने वाले इस सरकारी विधायक आवास में रहने से पूरी तरह इनकार करती हैं।

जनकराम ध्रुव ने भी लिखा पात्र
जनकराम ध्रुव ने भी मुख्यमंत्री को इसी तरह का आधिकारिक पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख है कि प्रशासन द्वारा स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही नकटी में लोगों की भूमि को जबरन बलपूर्वक खाली कराया जा रहा है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों का आशियाना उजड़ रहा है। विधायकों का कहना है कि वे गरीबों के आशियाने उजाड़कर बनाई जा रही इस आवासीय कॉलोनी में रहना उचित नहीं समझते। उन्होंने इस स्थल को परिवर्तित कर नवा रायपुर या किसी अन्य उपयुक्त केंद्रीय स्थल पर आवंटित करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें
- CG Police Salary Scam News: पुलिस विभाग में करोड़ों का घोटाला, कर्मचारियों ने ही कर दिया खेला, वेतन-भत्ते के भुगतान में ऐसे करते थे हेराफेरी
- Sagar News: पुलिस चौकी परिसर में इस हाल में मिली हलवाई की लाश, मचा हड़कंप
- Bihar IPS Transfer List: बड़ा फेरबदल, एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, प्रीता वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसकी और कहां हुई तैनाती

Facebook


