अपर्णा अय्यर की विप्रो की नई सीएफओ नियुक्त
अपर्णा अय्यर की विप्रो की नई सीएफओ नियुक्त
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जतिन दलाल के इस्तीफे के बाद अपर्णा सी अय्यर को तत्काल प्रभाव से नया सीएफओ नियुक्त किया गया है।
विप्रो ने बयान में इस बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि अय्यर कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थिएरी डेलापोर्ट को रिपोर्ट करेंगी और कंपनी के कार्यकारी बोर्ड का हिस्सा बनेंगी।
अय्यर वर्ष 2003 से ही कंपनी से जुड़ी हुई हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट अय्यर ने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुद को रोमांचित बताते हुए कहा कि उन्हें डेलापोर्ट के साथ मिलकर काम करने का इंतजार है।
विप्रो ने कहा कि उसके सीएफओ रहे दलाल दूसरे करियर अवसर की तलाश के लिए पद से हट रहे हैं।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय

Facebook


