एप्पल ने भारत में अपना छठा स्टोर खोला

एप्पल ने भारत में अपना छठा स्टोर खोला

एप्पल ने भारत में अपना छठा स्टोर खोला
Modified Date: February 26, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: February 26, 2026 9:28 pm IST

मुंबई, 26 फरवरी (भाषा) उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज एप्पल ने बृहस्पतिवार को यहां एक उपनगरीय शॉपिंग मॉल में एक स्टोर खोला, जिससे उसके फोन और अन्य उत्पादों की स्वीकार्यता में तेजी से वृद्धि के बीच देश में उसके कुल बिक्री केंद्रों की संख्या छह हो गयी है।

अमेरिका स्थित आईफोन निर्माता ने बृहस्पतिवार दोपहर वित्तीय राजधानी में अपने दूसरे स्टोर के दरवाजे खोले तो वहां भारी भीड़ थी।

कंपनी, जिसे शुरुआत में खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर नियमों को लेकर बाधाओं का सामना करना पड़ा, ने अप्रैल, 2023 में भारत में अपना पहला स्टोर खोला था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो बिक्री केंद्र हैं और बेंगलुरु और पुणे में एक-एक है।

कंपनी के अनुसार, स्काई सिटी मॉल का नवीनतम स्टोर 70 से अधिक लोगों को रोजगार देगा और अपनी सभी ऊर्जा जरूरतों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करेगा।

कंपनी ने कहा, इसमें एप्पल उत्पादों और सेवाओं की पूरी श्रृंखला होगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में