Mirzapur Movie Controversy News: ताबड़तोड़ कमाई के बीच विवादों में फंसी ‘मिर्जापुर द मूवी’, इस सिंगर ने लगाए गंभीर आरोप, आप भी जानें क्या है मामला
Mirzapur Movie Controversy News: ताबड़तोड़ कमाई के बीच पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' एक विवाद में फंस गई है।
Mirzapur Movie Controversy News/Image Credit: X Handle
- फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
- ताबड़तोड़ कमाई के बीच फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' एक विवाद में फंस गई है।
- फिल्म में दिखाए गए 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर इसके सिंगर रैपेरिया बालम भड़क गए हैं।
Mirzapur Movie Controversy News: मुंबई: दिव्येंदु शर्मा, अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ताबड़तोड़ कमाई के बीच फिल्म एक विवाद में फंस गई है। फिल्म में दिखाए गए ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल पर इसके सिंगर रैपेरिया बालम भड़क गए हैं। सिंगर ने गाने को गैंगस्टर का महिमामंडन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई है। रैपेरिया बालम ने ये गाना राजस्थान की धरती के वीर महाराणा प्रताप को समर्पित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रैपेरिया बालम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी करते हुए ये दावा भी किया है कि एक तो न ही उनका गाना शूरवीर इस्तेमाल करने के लिए मेकर्स ने उनसे इजाजत ली और दूसरी चीज ये रही कि असल में महाराणा प्रताप जैसे वीर को समर्पित इस गाने को फिल्म में एक गैंगस्टर का बखान करने के लिए लिया गया।
‘मिर्जापुर’ की टीम पर परमिशन नहीं लेने का आरोप
रैपेरिया बालम ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो की शुरुआत में कहा, ‘आज इस तरह से वीडियो बनाकर डाल रहा हूं ऐसा पहले कभी नहीं किया। एक तो दिल दुखा है। कुछ लोग कहेंगे कि आपको तो खुशी माननी चाहिए कि आपका गाना मिर्जापुर फिल्म में लिया गया, लेकिन, मिर्जापुर की टीम ने मेरी परमिशन ही नहीं ली कि हम गाना यूज कर रहे हैं। परमिशन किसने दी? मैंने तो नहीं दी।’ (Mirzapur Movie Controversy News)
रैपेरिया बालम ने बताया महाराणा प्रताप का अपमान
Mirzapur Movie Controversy News: रैपेरिया बालम ने आगे कहा कि, ‘ये गाना महाराणा प्रताप जी को समर्पित है, लेकिन, फिल्म में इसका महिमामंडन किया जा रहा है विलेन के लिए। क्या ये ठीक है? अगर आप परमिशन लेते गाने के लिए तो दस आइडियाज दे देते। आप बिना परमिशन के गाना इस्तेमाल कर रहे हो। मुझे नहीं पता कि किसने आपको ये अधिकार दिया है। दिल तो दुखा है, क्यों नहीं दुखेगा? ये सरासर राजस्थान का अपमान है। महाराणा प्रताप का अपमान है। हम ये सहन नहीं कर पाएंगे, क्योंकि हम तो चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी के जो आदर्श हो वो वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप हो, छत्रपति शिवाजी महाराज हो।’ आखिरी में उन्होंने कहा, ‘जो भी कार्रवाई होगी वो तो चलती रहेगी।’
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPS Transfer News: एक बार फिर बदले गए इन जिलों की एसपी! दिप्ति गर्ग को मिली यहां की कमान, सरकार ने इतने IPS अफसरों को किया इधर से उधर
- Teacher Transfer Latest News: हटाए जाएंगे 5 साल से एक ही जगह पर पदस्थ शिक्षक, इन्हें ट्रांसफर के लिए करना होगा इंतजार, तबादले के लिए सरकार ने बनाई ये नई नीति
- Sagar Jahrili Sharab Death Case Update: टीआई लेकर सहायक आबकारी आयुक्त तक पर गिरी गाज, जहरीली शराब मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, नपे ये बड़े अफसर भी

Facebook


