IPS Transfer News: एक बार फिर बदले गए इन जिलों की एसपी! दिप्ति गर्ग को मिली यहां की कमान, सरकार ने इतने IPS अफसरों को किया इधर से उधर

एक बार फिर बदले गए इन जिलों की एसपी! दिप्ति गर्ग को मिली यहां की कमान, IPS Transfer News: Several Districts SP Changed in 48 Hours

IPS Transfer News: एक बार फिर बदले गए इन जिलों की एसपी! दिप्ति गर्ग को मिली यहां की कमान, सरकार ने इतने IPS अफसरों को किया इधर से उधर

Several Districts SP Changed. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: September 6, 2026 / 07:18 pm IST
Published Date: September 6, 2026 7:17 pm IST

चंडीगढ़ः Several Districts SP Changed हरियाणा सरकार ने अपने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने तीन आइपीएस अधिकारियों को दो दिन के अंतराल में ही फिर से ट्रांसफर कर दिया है। पलवल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाईं गईं मेघा भूषण अब पानीपत और पानीपत की एसपी बनाईं गई दिप्ति गर्ग को अब पलवल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Several Districts SP Changed जारी आदेश के अनुसार पलवल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाईं गईं मेघा भूषण अब पानीपत जिला संभालेंगी। वहीं पानीपत की एसपी बनाईं गई दिप्ति गर्ग को अब पलवल की नई एसपी बनाया गया है। करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को पहले करनाल के एसपी पद से स्थानांतरित कर एसटीएफ मुख्यालय में एसपी लगाया गया था, लेकिन अब उन्हें यहां से हटाकर कमांडेंट प्रथम आइआरबी (भौंडसी) में लगाया गया है। इनके साथ ही नए आदेशों में IPS लोकेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच का एसपी लगाया गया है। वहीं, आईपीएस सुरेंद्र सिंह भोरिया को हरियाणा पुलिस एकेडमी का कमांडेंट बनाया गया है।

रोड़ समाज ने की थी बिजारणिया के ट्रांसफर की मांग

करनाल में बीरू वाल्मीकि मर्डर केस के बाद हुए डबल एनकाउंटर में हर्ष और बीरबल नाम के युवकों को ढेर कर दिया गया था। हर्ष रोड़ समाज का था। रोड़ समाज एनकाउंटर को फेक बताते हुए लगातार एसपी नरेंद्र बिजारणिया के तबादले की मांग कर रहा था। 3 सितंबर को ट्रांसफर पोस्टिंग के आदेश में उन्हें एसटीएफ भेजा गया था। इसके 48 घंटे के बाद ही नए आदेशों के बाद उन्हें अब आईआरबी भेज दिया गया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।