अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 36,607 करोड़ रुपये का बजट पेश, छह प्रमुख क्षेत्रों पर जोर

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 36,607 करोड़ रुपये का बजट पेश, छह प्रमुख क्षेत्रों पर जोर

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 36,607 करोड़ रुपये का बजट पेश, छह प्रमुख क्षेत्रों पर जोर
Modified Date: March 10, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: March 10, 2026 5:53 pm IST

ईटानगर, 10 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोवना मेन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 36,607 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

बजट में छह प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया गया है, जिनका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, जन-केंद्रित विकास, आर्थिक वृद्धि और प्रशासनिक सुधार सुनिश्चित करना है।

उप मुख्यमंत्री और वित्त, योजना एवं निवेश विभाग के मंत्री चोवना मेन ने बताया कि कुल बजट अनुमान में 701.43 करोड़ रुपये का घाटा है।

पिछले वित्त वर्ष में राज्य का बजट 39,842 करोड़ रुपये था जिससे वित्त वर्ष 2026–27 का यह बजट लगभग 8.1 प्रतिशत कम है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस बजट को छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित किया गया है। इसमें बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 2,038 करोड़ रुपये और जन-केंद्रित विकास के लिए 3,320 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने के लिए 630 करोड़ रुपये, उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिए 307 करोड़ रुपये, संसाधन जुटाने और वित्तीय स्थिरता के लिए 188 करोड़ रुपये और शासन सुधार और प्रशासनिक सुधारों के लिए 727 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में