एटीएफ के दाम 8.5 प्रतिशत बढ़े, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं विमान ईंधन की कीमतें

एटीएफ के दाम 8.5 प्रतिशत बढ़े, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं विमान ईंधन की कीमतें

एटीएफ के दाम 8.5 प्रतिशत बढ़े, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं विमान ईंधन की कीमतें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: February 1, 2022 11:08 am IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) विमान ईंधन एटीएफ की कीमतों में 8.5 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की गई है। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं।

जहां जेट ईंधन के दाम एक महीने में तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल कीमतों में रिकॉर्ड 88 दिन से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 6,743.25 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि के साथ 86,038.16 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया है। यह एटीएफ कीमतों का रिकॉर्ड स्तर है।

इससे पहले नवंबर, 2021 के मध्य में एटीएफ का दाम 80,835.04 रुपये प्रति किलोलीटर की ऊंचाई पर पहुंचा था।

भाषा अजय प्रेम


लेखक के बारे में