बंधन बैंक ने एफसीएनआर जमा पर ब्याज दर बढ़ाई
बंधन बैंक ने एफसीएनआर जमा पर ब्याज दर बढ़ाई
मुंबई, 19 जून (भाषा) निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने प्रवासी भारतीय ग्राहकों के लिए विदेशी मुद्रा प्रवासी बैंक (एफसीएनआर-बी) जमा पर ब्याज दर बढ़ा दी है।
बैंक की विज्ञप्ति के अनुसार, अब वह 10 लाख अमेरिकी डॉलर और उससे अधिक की अमेरिकी डॉलर मूल्यवर्ग वाली एफसीएनआर (बी) जमाओं पर तीन से पांच वर्ष की अवधि के लिए 7.1 प्रतिशत ब्याज देगा।
बैंक ने कहा कि 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक की जमाओं पर ब्याज दर बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दी गई है।
बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, “हमें ऐसे समय में अपने एनआरआई ग्राहकों के लिए यह आकर्षक एफसीएनआर (बी) जमा योजना पेश करते हुए खुशी हो रही है, जब वे अपने विदेशी निवेश में स्थिरता और बेहतर प्रतिफल की तलाश कर रहे हैं। यह पेशकश उन्हें मुद्रा जोखिमों को कम करते हुए लंबी अवधि के लिए प्रतिस्पर्धी प्रतिफल हासिल करने का अवसर देगी।’
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


