Petrol Diesel Price 18 June 2026: कहीं आपकी जेब पर तो नहीं पड़ा नया झटका? 18 जून को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत की सौगात? एक क्लिक में देखें अपने शहर का नया रेट

Petrol Diesel Price 18 June 2026: अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की उम्मीद से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटकर करीब 75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। इसके बावजूद भारत में 18 जून को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर है। तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Petrol Diesel Price 18 June 2026: कहीं आपकी जेब पर तो नहीं पड़ा नया झटका? 18 जून को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत की सौगात? एक क्लिक में देखें अपने शहर का नया रेट

(Petrol Diesel Price 18 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 18, 2026 / 08:49 am IST
Published Date: June 18, 2026 8:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • 18 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।
  • ब्रेंट क्रूड 78.72 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 18 June 2026 in India: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में गिरावट आने के बावजूद आज भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गुरुवार 18 जून 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं। लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में कमी आने की खबरों के बाद वैश्विक बाजार में राहत देखने को मिली है। लेकिन इसका असर अभी तक घरेलू ईंधन की कीमतों पर नहीं दिखा है। ऐसे में आम लोगों को फिलहाल पेट्रोल-डीजल के पुराने दामों पर ही तेल खरीदना होगा।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच हालात सुधरने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ईरान से जुड़े तनाव के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि अब शांति की संभावना बढ़ने से बाजार में दबाव कम हुआ है। गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड की कीमत 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर 78.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 75.82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे वैश्विक बाजार में राहत का माहौल बना है।

क्यों नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम?

कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में कमी के बावजूद भारत में ईंधन सस्ता नहीं हुआ है। इसकी बड़ी वजह तेल कंपनियों का घाटा बताया जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों को अभी भी पेट्रोल और डीजल की बिक्री (Sales of Petrol and Diesel) पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि पहले की तुलना में यह घाटा काफी कम हुआ है। अप्रैल 2026 में कंपनियों को प्रति लीटर ज्यादा नुकसान हो रहा था। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी आने से स्थिति कुछ बेहतर हुई है। इसके बावजूद कंपनियां फिलहाल कीमतों में कटौती करने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रमुख शहरों में क्या हैं ताजा रेट?

18 जून को जारी किए गए नए रेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं चेन्नई, पटना, लखनऊ, रांची और भोपाल समेत अन्य शहरों में भी कीमतें पहले की तरह स्थिर बनी हुई हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट (18 जून 2026)

शहर पेट्रोल (रु./लीटर) डीजल (रु./लीटर)
दिल्ली 102.12 95.2
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.37 99.36
रांची 105.26 100.49
भोपाल 114.57 99.64

घर बैठे ऐसे चेंक करें अपने शहर का रेट

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत ((Petrol Diesel Rate Today) जानना चाहते हैं, तो इसके लिए तेल कंपनियों ने एसएमएस सुविधा उपलब्ध कराई है। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP और शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर संदेश भेज सकते हैं। बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE के साथ शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर एसएमएस भेजकर तुरंत अपने शहर के ताजा ईंधन रेट की जानकारी ले सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।