बीएचईएल ने सरकार को 2025-26 के लिए 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया
बीएचईएल ने सरकार को 2025-26 के लिए 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया
नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया है।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि सरकार के पास बीएचईएल की 58.17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी पर देय अंतिम लाभांश का चेक बीएचईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को सौंपा।
बीएचईएल द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिया गया 283.56 करोड़ रुपये का लाभांश वित्त वर्ष 2024-25 में दिए गए लाभांश से ढाई गुना से अधिक है।
कंपनी के सभी शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 487.49 करोड़ रुपये का लाभांश दिया गया है।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


