केंद्र दो कृषि योजनाओं के तहत पांच राज्यों को 1,183 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी करेगा

केंद्र दो कृषि योजनाओं के तहत पांच राज्यों को 1,183 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी करेगा

केंद्र दो कृषि योजनाओं के तहत पांच राज्यों को 1,183 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी करेगा
Modified Date: September 1, 2026 / 07:32 pm IST
Published Date: September 1, 2026 7:32 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पांच राज्यों – उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और त्रिपुरा – के लिए दो केंद्रीय योजनाओं के तहत 1,183.11 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी करने को मंजूरी दी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, चौहान ने इन पांच राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की। कृषि सचिव अतीश चंद्र भी बैठक में शामिल हुए।

मंत्री ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना’ (पीएम-आरकेवीवाई) और ‘कृषोन्नति योजना’ (केवाई) के तहत कुल 1,183.11 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी करने को मंजूरी दी।

इस राशि का इस्तेमाल किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और कृषि में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश को 409.40 करोड़ रुपये, तमिलनाडु को 355.88 करोड़ रुपये, ओडिशा को 219.65 करोड़ रुपये, उत्तराखंड को 106.67 करोड़ रुपये और त्रिपुरा को 91.51 करोड़ रुपये मिलेंगे।

चौहान ने सभी राज्यों से जमीनी स्तर पर इन योजनाओं को तेजी से लागू करने का आग्रह किया ताकि योजनाओं का फायदा हर पात्र किसान तक समय पर पहुंच सके।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में