BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Car Price Hike: कार खरीदने की सोच रहे लोगों को बड़ा झटका, कीमतों में हो सकती है बंपर बढ़ोतरी, यहां की सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

कार खरीदने की सोच रहे लोगों की बड़ा झटका, कीमतों में हो सकती है बंपर बढ़ोतरी, Big shock for people thinking of buying a car, prices may increase drastically

Car Price Hike

Car Price Hike

Deepak Sahu
Published: 27 Mar 2025 | 8:05 amModified: 27 Mar 2025 | 12:21 pm
HIGHLIGHTS
  1. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल से विदेशी कारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया।
  2. यह टैरिफ सिर्फ उन कारों पर लागू होगा जो अमेरिका में नहीं बनाई जातीं।
  3. ट्रंप ने कहा कि यह कदम घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए है।

नई दिल्लीः Car Price Hike अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली सभी विदेशी कारों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा, "अमेरिका उन सभी कारों पर प्रभावी रूप से 25% टैरिफ लगाएगा, जो देश में निर्मित नहीं हैं।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो कारें अमेरिका में बनाई जाएंगी, उन पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। यह कदम विदेशी निर्माताओं को अपने उत्पादन को अमेरिका में लाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में उठाया गया है, ताकि अमेरिकी बाजार में रोजगार बढ़े और अमेरिकी निर्माण को मजबूती मिले। ये नया इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का फैसला 2 अप्रैल से लागू होगा और 3 अप्रैल से इसकी वसूली शुरू हो जाएगी।

Read More : Gwalior Crime : देवर ने अपनी ही भाभी के साथ किया ऐसा काम, ससुर भी दे रहा था साथ, पूरा मामला जान आपके भी उड़ जाएंगे होश 

Car Price Hike ट्रंप ने ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'हम उन सभी कारों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने जा रहे हैं जो अमेरिका में नहीं बनी हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि यह नीति घरेलू उत्पादन (Domestic Manufacturing) को बढ़ावा देगी और यदि कारें अमेरिका में बनाई जाती हैं तो उन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। जानकारों का मानना है कि यह कदम ऑटोमेकर्स की सप्लाई चेन को बाधित कर सकता है और अमेरिकी ग्राहकों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।

Read More : Today Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

क्या है ट्रंप का पूरा प्लान?

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप प्रशासन व्यापार असंतुलन को कम करने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार कर रहा है। हालांकि, इस तरह के शुल्कों से वैश्विक व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। गौरतलब है कि ट्रंप जल्द ही व्यापार से जुड़े बड़े उपायों का खुलासा करने वाले हैं। बता दें कि 2 अप्रैल को उन्होंने 'मुक्ति दिवस' (Liberation Day) करार दिया है। इस दिन ट्रंप कई नए शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं।

Read More : Aaj ka Rashifal : आज से खुलेगी इन राशि वालों की किस्मत, जमकर बरसेगा धन, लेन-देन की समस्या भी होगी हल 

चीन पर ऐसा फैसला ले सकती है साय सरकार!

Car Price Hike डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वह चीनी स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को लेकर समझौता करने के लिए चीन को टैरिफ में मामूली रियायत दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरी हुआ तो वह समझौते की समय सीमा बढ़ाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'टिकटॉक के मामले में, चीन को इसमें किसी न किसी रूप में भूमिका निभानी होगी, शायद स्वीकृति के रूप में और मुझे लगता है कि वे ऐसा करेंगे। शायद मैं इसे पूरा करने के लिए उन्हें टैरिफ में थोड़ी छूट दे दूं या कुछ और करूं।'

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अमेरिका में विदेशी कारों पर 25% टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा और 3 अप्रैल से इसकी वसूली शुरू हो जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Big shock for people thinking of buying a car, prices may increase drastically

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am