सवाल आपका है

Aaj ka Rashifal : आज से खुलेगी इन राशि वालों की किस्मत, जमकर बरसेगा धन, लेन-देन की समस्या भी होगी हल

15 April 2025 Ka Rashifal | Source : File Photo

15 April 2025 Ka Rashifal | Source : File Photo

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भविष्य को जानने के लिए राशिफल देखा जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने आने वाले समय का पता लगा सकता है। इसका निर्धारणग्रह-नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। 27 मार्च 2025 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 12:02 − 12:51 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 13:58 − 15:29 मिनट तक है। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे।

Read More : #SarkaronIBC24: राणा सांगा पर बयान, जुबानी जंग ने लिया हिंसक रूप, सपा सांसद के घर पर हमला 

मेष राशिः Maa Laxmi Giving Money of These Zodiac Signs मेष राशि के जातकों का दिन तनाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आज सक्रिय होंगे। घर में आपसी मतभेद भी बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशिः वृषभ राशि वालों का दिन नॉर्मल रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मिथुन राशिः मिथुन राशि के जातकों का दिन और स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यापार में नया काम शुरू करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक से काफी धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशिः कर्क राशिवालों का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव दूर होगा। व्यावसाय में लाभ होगा। किसी व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा काम हो सकता है। कार्यस्थल में मान-सम्मान में बढ़ेगा।

सिंह राशिः सिंह राशि के जातक किसी विवाद में उलझ सकते हैं। आपके कार्य में बाधा आ सकती है। साथ ही स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग है। प्रॉपर्टी को लेकर घर में लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

Read More :  Drugs Seized In UP: पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, एक किलो से ज्यादा का नशीला पदार्थ किया जब्त, करोड़ों में आंकी गई कीमत 

कन्या राशिः कन्या राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात पर अपने दोस्त या रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी। किसी अपने का दुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

तुला राशिः तुला राशि के जातक अपने हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी कार्य के लिए शत्रुओं के सामने झुकना पड़ सकता है। नया काम करने का सोच रहे हैं तो परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि वालों को अपनों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है। कोई नया काम आज न करें।

धनु राशिः धनु राशि के जातकों को अस्पताल जाना पड़ सकता है। किसी राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन उपयुक्त नहीं है। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद होगा। मान-सम्मान में गिरावट होगी।

मकर राशिः मकर राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया वाहन आज न खरीदें और न ही नया काम शुरू करें। मतभेद की स्थिति से खुद को दूर रखें। वाणी पर खासतौर पर संयम रखना होगा।

Read More : चैत्र नवरात्रि से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मंगल के गोचर से इन लोगों को हर काम में मिलेगी कामयाबी

कुंभ राशिः कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आज पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति की सहायता से नया काम मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

मीन राशिः मीन राशि के जातकों का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। तबीयत में गिरावट महसूस करेंगे। काम में अवरोध होगा। व्यापार में उम्मीद से कम मुनाफा होगा।

Exit mobile version