ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: June 15, 2021 9:55 am IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौलातेल खली की कीमत 164 रुपये की तेजी के साथ 2,907 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 164 रुपये अथवा 5.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,907 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 4,120 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पशुचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

बिनौलातेल खली के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 142 रुपये अथवा 4.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,993 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 86,420 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में