ब्रिगेड एंटरप्राइजेज को बेंगलुरु की नई आवासीय परियोजना से 1,100 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज को बेंगलुरु की नई आवासीय परियोजना से 1,100 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड को बेंगलुरु में एक नई आवासीय परियोजना से 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व की उम्मीद है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि उसने पूर्वी बेंगलुरु में 10.75 एकड़ में ‘ब्रिगेड बेलवेडियर’ नामक आवासीय परियोजना शुरू की है।
परियोजना के इस पहले चरण में 773 प्रीमियम आवासीय इकाइयां शामिल हैं, जिनसे 1,100 करोड़ रुपये से अधिक का संभावित राजस्व मिलने का अनुमान है।
वर्ष 1986 में स्थापित ब्रिगेड समूह भारत की प्रमुख अचल संपत्ति विकासकर्ता कंपनियों में से एक है।
भाषा सुमित अजय
अजय

Facebook


