जूट उद्योग के पुनरोद्धार के लिए 157 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता अहम : चेन्निथला

जूट उद्योग के पुनरोद्धार के लिए 157 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता अहम : चेन्निथला

जूट उद्योग के पुनरोद्धार के लिए 157 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता अहम : चेन्निथला
Modified Date: June 21, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: June 21, 2026 8:30 pm IST

अलप्पुझा, 21 जून (भाषा) केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार जूट उद्योग के पुनरुद्धार और उसमें व्यापक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस क्षेत्र के लिए राज्य बजट में आवंटित 157 करोड़ रुपये इसकी पुनर्बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चेन्निथला ने कहा कि सरकार जूट उद्योग सहित पारंपरिक उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। यह उद्योग लंबे समय से अलप्पुझा की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सरकार ने जूट क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं के प्रबंध निदेशकों की बैठक बुलाई थी ताकि उद्योग की मौजूदा स्थिति का आकलन किया जा सके।

मंत्री ने कहा, “श्रमिकों के वेतन संशोधन, कल्याणकारी लाभों से जुड़ी चिंताओं, निर्यात बढ़ाने और नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों की पहचान जैसे मुद्दों पर व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ काम किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की चुनौतियों और विकास की संभावनाओं पर चर्चा के लिए चार जुलाई को अलप्पुझा में जूट उत्पादों के निर्यातकों की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

चेन्निथला ने कहा, “यह बैठक उद्योग के आधुनिकीकरण और उसे वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आवश्यक कदम तय करने में मदद करेगी।”

भाषा योगेश यासिर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में