Skoda Peaq EV Launch Date: इस दिन लॉन्च होगी स्कोडा की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Peaq, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, यहां जानें पूरी जानकारी
Skoda Peaq EV Launch Date: स्कोडा अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Peaq को 23 जून को ग्राहकों के लिए पेश करेगी।
Skoda Peaq EV Launch Date/Image Credit: X Handle
- स्कोडा अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Peaq को 23 जून को ग्राहकों के लिए पेश करेगी।
- आने वाले समय में इस मॉडल को भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है।
- यह एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें भरपूर जगह मिलेगी।
Skoda Peaq EV Launch Date: नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Peaq को 23 जून को ग्राहकों के लिए पेश करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके इंटीरियर की कुछ डिजाइन स्केच जारी की हैं, जिनसे इस आने वाली इलेक्ट्रिक SUV के केबिन की झलक देखने को मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि, आने वाले समय में इस मॉडल को भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है।
कंपनी की तरफ से जारी किए गए स्केच से पता चलता है कि, इस शानदार EV का इंटीरियर काफी ज्यादा प्रीमियम होने वाला है। इतना ही नहीं यह एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें भरपूर जगह मिलेगी। केबिन का डिजाइन आरामदायक रखा गया है ताकि तीनों रो में बैठने वाले लोगों को पर्याप्त स्पेस मिल सके। इस SUV की सबसे खास बात इसका बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ है। कंपनी ने इसमें नया “Lodge” इंटीरियर थीम इस्तेमाल किया है, जिसमें मुलायम फैब्रिक और मजबूत मटेरियल का कॉम्बो देखने को मिलेगा।
Skoda Peaq में मिलेगा शानदर सिस्टम
Skoda Peaq EV Launch Date: डैशबोर्ड पर एक बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो स्कोडा की किसी भी कार में पहली बार देखने को मिलेगा। (Skoda Peaq EV Launch Date) इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, चौड़े एयर वेंट्स और साफ-सुथरा डैशबोर्ड लेआउट इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि जरूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल कंट्रोल्स भी दिए जाएंगे, जिससे ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल आसान रहेगा।
Skoda Peaq में मिलेंगे अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन
Peaq EV में फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, कई स्टोरेज स्पेस और एडजस्ट होने वाला आर्मरेस्ट भी मिलेगा। आगे की सीटों को बेहतर सपोर्ट देने के लिए खास डिजाइन किया गया है, जबकि सीट में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और थाई सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो Skoda Peaq में 63 kWh और 91 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
Skoda Peaq में मिलेगा ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम
Skoda Peaq EV Launch Date: टॉप वेरिएंट में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जा सकता है, जो लगभग 299 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करेगा। (Skoda Peaq EV Launch Date) कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर 600 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा। नई Skoda Peaq EV उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो प्रीमियम फीचर्स, लंबी रेंज और बड़े परिवार के लिए एक आधुनिक इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Maa Matangi Divya Dham: मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, पूजा-अर्चना कर देवियों का लिया आशीर्वाद, डॉ. प्रेम साई महाराज से भी की मुलाकात
- IND A vs SL A Final Highlights: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, तूफानी पारी देख हर कोई हुआ हैरान, पूरे मैच का हाल जानें एक क्लिक में…
- India A vs Sri Lanka A Final: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने लगाई श्रीलंका की लंका, भारत ने जीती ट्राई सीरीज

Facebook


