Hafiz Waris Viral Video: इमाम-ए-हुसैन से की असदुद्दीन ओवैसी की तुलना, विरोधियों के लिए कह दिए ये शब्द, AIMIM के इस नेता के बयान से मचा बवाल, देखें वीडियो

Hafiz Waris Viral Video: इमाम-ए-हुसैन से की असदुद्दीन ओवैसी की तुलना, विरोधियों के लिए कह दिए ये शब्द, AIMIM के इस नेता के बयान से मचा बवाल, देखें वीडियो

Hafiz Waris Viral Video/Image Credit: X Handle

Modified Date: June 21, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: June 21, 2026 5:38 pm IST

मुरादाबाद से अब्दुला खान की रिपोर्ट…

Hafiz Waris Viral Video: मुरादाबाद: AIMIM नेता हाफिज वारिस के एक बयान को लेकर बवाल मच गया है। हाफिज वारिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हाफिज वारिस AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तुलना इमाम-ए-हुसैन से करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं हाफिज वारिस ने अपने राजनीतिक विरोधियों को ‘नमरूद, फिरौन और यजीद’ जैसे शब्दों से संबोधित किया, जिसके बाद उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

हाफिज वारिस के बयान पर क्यों मचा बवाल

बताया जा रहा है कि, हाफिज वारिस का बयान मुहर्रम के पाक महीने में सामने आया अहइ और इसी के चलते विवाद बढ़ गया है। (Hafiz Waris Viral Video) वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित आम लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बयान के वायरल होने के बाद हाफिज वारिस की आलोचना तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके बयान को आपत्तिजनक बताते हुए इसकी निंदा की है, जबकि कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दिया है।

विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं हाफिज वारिस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाफिज वारिस मुरादाबाद की कुन्दरकी विधानसभा सीट से AIMIM की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं और क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। (Hafiz Waris Viral Video) उनके ताजा बयान के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और इस मुद्दे पर चर्चाओं का दौर जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.