सोना और चढ़ा, चांदी स्थिर, जानिए कीमत
सोना और चढ़ा, चांदी स्थिर, जानिए कीमत
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार के कमजोर रुख के बाद भी लोकल ज्वेलर्स की डिमांड के चलते गुरुवार को दिल्ली सराफा मार्केट में सोने के भाव में 120 रुपए का इजाफा हुआ। सोना अब 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। यह 7 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर है। वहीं चांदी 38,300 रुपए पर स्थिर रही।
वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती का असर सोने पर दबाव के रुप में भी नजर आ रहा है। सोना हाजिर 3.30 डॉलर टूटकर 1,202.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.60 डॉलर लुढ़ककर 1,207.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
यह भी पढ़ें : सांसद सुधीर गुप्ता पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी.. देखें वीडियो
अमेरिका में वर्ष की दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा बढ़िया रहे। इससे सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में नीतिगत दरों में वृद्धि की संभावना बढ़कर 96% हो गई है। इससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोने पर दबाव आया है। फेड की बैठक 25 और 26 सितंबर को होगी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.10 फीसदी टूटकर 14.61 डॉलर प्रति औंस रही।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


