सरसों की आवक बढ़ने के बीच कारोबारी धारणा प्रभावित, अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट
सरसों की आवक बढ़ने के बीच कारोबारी धारणा प्रभावित, अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों की नई फसल की आवक बढ़ने के बीच बाजार की कारोबारी धारणा बिगड़ने से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन जैसे अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट दर्ज हुई जबकि मध्य प्रदेश में कम उपलब्धता के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार आया। सामान्य कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।
मलेशिया एक्सचेंज में दोपहर साढ़े तीन बजे मामूली गिरावट थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में भी गिरावट जारी है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सोमवार को मंडियों में सरसों की लगभग सात लाख बोरी की आवक हुई। यह आवक होली के बाद और भी बढ़ने के आसार हैं। आवक बढ़ने से एक ओर जहां सरसों तेल-तिलहन में गिरावट देखी गई वहीं दूसरी तरफ बाकी तेल-तिलहनों पर भी इस गिरावट का असर देखा गया जहां कीमतें दबाव में आ गयीं।
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां मध्य प्रदेश में सोयाबीन की उपलब्धता कम है जिसकी वजह से वहां सोयाबीन प्लांट पूरी क्षमता से नहीं चल रही हैं। उपलब्धता की इस कमी की वजह से सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार आया। दूसरी ओर, पैसे की तंगी के कारण आयातक पहले ही बंदरगाहों पर लागत से कम दाम पर सोयाबीन तेल बेच रहे थे और अब सोयाबीन डीगम का प्रसंस्कण करने के बाद रिफाइंड सोयाबीन तेल को भी लागत से लगभग ढाई रुपये नीचे दाम पर बेचा जा रहा है जिस कारण सोयाबीन तेल के दाम में गिरावट रही।
सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट तथा सरसों का दाम टूटने के बाद कारोबारी धारणा बिगड़ने से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी गिरावट देखी गई।
सामान्य कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,500-6,525 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,950-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,675-2,975 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,280-2,380 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,280-2,425 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,700 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,350 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,325-5,375 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,925-4,975 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


