Chhattisgarh Health Sector Budget 2026: स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सौगात.. इन 3 जगहों पर खोले जायेंगे मेडिकल कॉलेज, जानें कितनी राशि का प्रावधान

Chhattisgarh Health Sector Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट 2026 में 1.72 लाख करोड़ के ‘संकल्प’ बजट के तहत तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा।

Chhattisgarh Health Sector Budget 2026: स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी सौगात.. इन 3 जगहों पर खोले जायेंगे मेडिकल कॉलेज, जानें कितनी राशि का प्रावधान

Chhattisgarh Health Sector Budget 2026 || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 24, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: February 24, 2026 1:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा
  • कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, दंतेवाड़ा में कॉलेज
  • 1.72 लाख करोड़ का संकल्प बजट

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आज राज्य का बजट पेश किया जा रहा है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी का सदन में बजट भाषण जारी है। अपने भाषण में वित्तमंत्री ने हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश में 3 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने का ऐलान किया है। (Chhattisgarh Health Sector Budget 2026) घोषणा के मुताबिक़ सरकार ने कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ का ‘संकल्प’ बजट 2026 (Chhattisgarh ka Budget News)

मंत्रिमंडल की बैठक ख़त्म होने बाद अब वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट पेश कर दिया है। (Chhattisgarh Budget 2026 Theme ‘Sankalpa’) इस बार प्रदेश का बजट का आकर 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का है। पिछले दो बजट के थीम जहां गति और ज्ञान था तो इस बार के बजट का विषय ‘संकल्प’ रखा गया है।

क्या है संकल्प का आशय? (CG Budget breaking news)

S= समावेशी विकास

A= अधोसंरचना

N=निवेश

K= कुशल मानव संसाधन

A= अंत्योदय

L= लाइवलीहुड

P=पॉलिसी से परिणाम

बजट पर क्या है CM विष्णु देव साय की राय (Chhattisgarh Budget)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। (Chhattisgarh Health Sector Budget 2026) उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। (Chhattisgarh Health Sector Budget 2026) यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown