Bhilai Crime News: 2 अंतरराज्यीय समेत तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, अब तक 31 गाड़ियां कर चुके थे चोरी, छत्तीसगढ़ के इस इलाके का है मामला

Bhilai Crime News: भिलाई के बीएसपी के मेन गेट के पार्किंग से चोरी हुई 31 गाड़ियों को चोरी करने वाले 3 आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Bhilai Crime News: 2 अंतरराज्यीय समेत तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, अब तक 31 गाड़ियां कर चुके थे चोरी, छत्तीसगढ़ के इस इलाके का है मामला

Bhilai Crime News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 25, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: February 25, 2026 7:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भिलाई के बीएसपी के मेन गेट से एक साला में 31 वाहन हुए चोरी।
  • वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • तीनों में 1 आरोपी रायपुर और 2 जशपुर के रहने वाले हैं।

Bhilai Crime News: भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से 1 साल के भीतर बीएसपी के मेन गेट के पार्किंग से चोरी हुई 31 गाड़ियों को चोरी करने वाले 3 आरोपीयों को भट्टी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किये गए 31 वाहनों का खुलासा करते हुए (Bhilai Crime News) एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, एडिशनल एसपी मणि शंकर चंद्र और सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, तीनों में 1 आरोपी रायपुर और 2 जशपुर के रहने वाले हैं।

लगातार हो रही थी वाहनों की चोरी

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य गेट से लगातार वाहन चोरी हो रहे थे। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने विशेष टास्क टीम बनाकर वाहन चोरी की विवेचना शुरू की इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। जिसमे संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दुर्ग पुलिस ने जशपुर कुनकुरी के रहने वाले (Bhilai Crime News) मनोज राम को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई तो मनोज राम ने अपने 2 साथी पापा राव और रामसेवक प्रजापति का नाम बताया।

पुलिस ने जब्त किए चोरी के वाहन

Bhilai Crime News:  इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में पता चला कि वाहन चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड पापा राव है जो कि भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी है। पापा राव सिर्फ होंडा शाइन जैसी दोपहिया वाहन को ही निशाना बनाता था। दुर्ग पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 31 वाहन जब्त किए हैं (Bhilai Crime News) जिनकी कीमत 31 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल तीनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.