सीसीआई ने आदित्य बिड़ला की अगुवाई वाले गठजोड़ को आरसीबी के अधिग्रहण की मंजूरी दी
सीसीआई ने आदित्य बिड़ला की अगुवाई वाले गठजोड़ को आरसीबी के अधिग्रहण की मंजूरी दी
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को 16,660 करोड़ रुपये के नकद सौदे में आदित्य बिड़ला समूह, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक समूह द्वारा आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।
इस साल मार्च में, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने समूह को 16,660 करोड़ रुपये के नकद सौदे में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) की बिक्री की घोषणा की थी।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा कि उसने प्रस्तावित सौदे को मंजूरी दे दी है।
नियामक ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘सीसीआई ने बिग बनयान होल्डिंग्स, बोल्ट आईपीएल होल्डिंग्स, टाइम्स इंटरनेट, टाइम्स क्रिकेट, आईसीक्यू अपॉर्चुनिटीज, एशिया इन्वेस्टमेंट टॉपको टू और अन्य के एक गठजोड़ द्वारा रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स की 100 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।’’
एक निश्चित सीमा से अधिक के सौदों के लिए नियामक से मंजूरी की आवश्यकता होती है, जो अनुचित व्यावसायिक व्यापार पर नजर रखने के साथ-साथ बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


