Gwalior Crime News: ‘5 लाख दो नहीं तो नील ड्रम में पैक कर दूंगी’, शादी के महज इतने दिन बाद ही धमकी देने लगी पत्नी, पुलिस से युवक बोला- बचा लो साहब
Gwalior Crime News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में ढाई महीने पुरानी शादी अब ब्लैकमेल की कहानी बन गई। पीड़ित ने ग्वालियर पुलिस से शिकायत की है
Gwalior Crime News/Image Credit: IBC24.IN
- ग्वालियर जिले में ढाई महीने पुरानी शादी अब ब्लैकमेल की कहानी बन गई।
- नवविवाहिता ने पत्नी से पांच लाख रुपए की डिमांड की है।
- युवक ने बताया कि, उसकी पत्नी ने पैसे नहीं देने पर उसे नीले ड्रम में पैक करने की धमकी दी है।
Gwalior Crime News: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में ढाई महीने पुरानी शादी अब ब्लैकमेल की कहानी बन गई। मुगलपुरा के राहुल जाटव ने ग्वालियर पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पत्नी राखी उसे 5 लाख रुपए की मांग कर रही है। पैसे न देने पर उसे नीले ड्रम में पैक कर देने की धमकी दे रही है। राहुल ने पुलिस को पत्नी द्वारा भेजे गए वीडियो और अन्य सबूत सौंपे हैं। 14 अप्रैल को शिवपुरी की राखी से शादी हुई थी। 23 मई को वह मायके गई और फिर वापस नहीं आई। अब फोन बंद है, इंस्टाग्राम से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस उसे ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि पत्नी सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
दअरसल मामला ग्वालियर के मुगलपुरा क्षेत्र का है। पीड़ित राहुल जाटव ने बताया कि इसी साल 14 अप्रैल को उसकी शादी शिवपुरी जिले की लड़की राखी से हुई थी। शादी के बाद सब ठीक था। लेकिन 23 मई को राखी मायके चली गई। उसके बाद वह वापस ससुराल नहीं लौटी। राहुल का आरोप है कि मायके जाने के बाद पत्नी उस पर 5 लाख रुपए की मांग का दबाव बना रही है। (Gwalior Crime News) पैसे न देने पर उसे जान से मारने और नीले ड्रम में पैक कर देने की धमकी मिल रही है। राहुल ने ग्वालियर पुलिस को शिकायत के साथ पत्नी द्वारा पैसों की मांग करते हुए वीडियो, चैट और अन्य डिजिटल सबूत दिए हैं।
पीड़ित ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के किसी और व्यक्ति से अवैध संबंध हैं और उन्हीं के इशारे पर वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने राखी से संपर्क साधने की कोशिश की। लेकिन वह अपने ठिकाने पर नहीं मिली। उसका फोन बंद है और लोकेशन भी ऑफ है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। ग्वालियर पुलिस अब उसकी इंस्टाग्राम आईडी की लोकेशन ट्रेस कर रही है। ताकि उसकी मौजूदगी का पता लगाया जा सके। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम भेजकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
पुलिस ने शुरू की जांच
Gwalior Crime News: पुलिस ने राखी के खिलाफ धमकी और वसूली की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल अब इंतजार कर रहा है कि पुलिस कब उसकी पत्नी को पकड़कर उससे पूछताछ करेगी और उसे ब्लैकमेलिंग से निजात दिलाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Kamal Akhtar Resignation News: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा में बवाल!.. अखिलेश यादव ने लिया इस नेता से इस्तीफा.. क्या इस चर्चित नेत्री से विवाद की वजह से गई कुर्सी?..
- Bhilwara Mobile Shop Theft Video: चेहरे पर मोदी का मुखौटा.. हाथों में कटर.. शातिर चोर ने दुकान से पार किया इतने लाख का सामान, वीडियो देख पुलिस के भी उड़े होश
- Keshkal Bribe ACB Raid Case: एंटी करप्शन ब्यूरो की नई दबिश.. इस जिले में तहसीलदार का रीडर पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें किस काम के एवज में माँगी थी रिश्वत

Facebook


