Kamal Akhtar Resignation News: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा में बवाल.. अखिलेश यादव ने लिया इस नेता से इस्तीफा.. क्या इस चर्चित नेत्री से विवाद की वजह से गई कुर्सी?..
Reason behind Chief Whip Kamal Akhtar resignation: सपा मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने अखिलेश यादव के निर्देश पर इस्तीफा दिया, रुचि वीरा विवाद की अटकलों पर दी सफाई।
Reason behind Chief Whip Kamal Akhtar resignation || Image- Lokmat Times File
- अखिलेश यादव के निर्देश पर कमाल अख्तर का इस्तीफा।
- रुचि वीरा से विवाद की चर्चाओं पर दी सफाई।
- यूपी चुनाव से पहले सपा में संगठनात्मक बदलाव।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश विधानसभा में चीफ व्हिप कमाल अख्तर ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। (Reason behind Kamal Akhtar resignation) उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लिया गया है। कमाल अख्तर ने कहा, “मैं हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करता आया हूं। उन्होंने जो कहा, उसी के अनुसार मैंने पद छोड़ दिया है।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
‘संगठन में बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया’
मीडिया से बातचीत में कमाल अख्तर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में संगठनात्मक बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है और कोई भी पद स्थायी नहीं होता। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव ने कहा कि अब इस जिम्मेदारी को किसी नए व्यक्ति को दिया जाए। एक कार्यकर्ता होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके निर्देशों का पालन करूं।”
रुचि वीरा से मतभेद के सवाल पर दिया जवाब
कमाल अख्तर का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब उनके और मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा के बीच मतभेद की चर्चाएं चल रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब रुचि वीरा ही बेहतर दे सकती हैं। (Reason behind Kamal Akhtar resignation) उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह न तो नाराज हैं और न ही किसी तरह की नाराजगी रखते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और आगे भी पार्टी के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे। कमाल अख्तर ने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही नए मुख्य सचेतक की नियुक्ति करेगा और सभी विधायक उन्हें पूरा सहयोग देंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
अगले साल विधानसभा के चुनाव
गौरतलब है कि कमाल अख्तर को जुलाई 2024 में मुख्य सचेतक बनाया गया था। इससे पहले मनोज पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बाद इस पद से इस्तीफा दिया था। कमाल अख्तर का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, हाल ही में भाजपा सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़े विभाजन का दावा किया था, जिसे अखिलेश यादव ने पूरी तरह निराधार बताया है।
VIDEO | After resigning from the post of Chief Whip of the Samajwadi Party in the UP Legislative Assembly, party leader Kamal Akhtar says, “See, change is the rule of nature, and no post is permanent, I am a small worker of Samajwadi Party, I follow Akhilesh Yadav ji, he… pic.twitter.com/6dO54orHqs
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत
कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया
दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार
दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये

Facebook


