क्लीनमैक्स का शेयर करीब 10 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध
क्लीनमैक्स का शेयर करीब 10 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध
नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) वाणिज्यिक एवं औद्योगिक क्षेत्र की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर सोमवार को अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत की छूट के साथ सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 1,053 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 9.57 प्रतिशत गिरकर 952.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
वहीं, एनएसई पर यह 960 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 8.83 प्रतिशत कम है।
बाजार सूचीबद्धता के समय कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,111.54 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के 3,100 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के अंतिम दिन बुधवार को 94 प्रतिशत अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 1,000-1,053 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।
इस निर्गम में 1,200 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए, जबकि प्रवर्तकों और एक निवेशक शेयरधारक द्वारा 1,900 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश की गई थी।
साल 2010 में स्थापित क्लीनमैक्स वाणिज्यिक एवं औद्योगिक ग्राहकों के लिए ‘शुद्ध-शून्य उत्सर्जन’ और कार्बन उत्सर्जन में कटौती के समाधान प्रदान करती है।
भाषा प्रेम प्रेम
प्रेम

Facebook


