Delhi Bomb Threat News: सुबह-सुबह खोला ईमेल… और मच गया हड़कंप! राजधानी के नामी स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सबकी सांसें थमीं

Delhi Bomb Threat News: राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह एक बार फिर दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

Delhi Bomb Threat News: सुबह-सुबह खोला ईमेल… और मच गया हड़कंप! राजधानी के नामी स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सबकी सांसें थमीं

DELHI SCHOOL/ image source: IBC24

Modified Date: March 2, 2026 / 12:35 pm IST
Published Date: March 2, 2026 11:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली स्कूलों को फिर धमकी
  • ईमेल से बम की चेतावनी
  • पुलिस ने स्कूल घेरा क्षेत्र

Delhi Bomb Threat News: नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह एक बार फिर दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे स्कूल प्रशासन ने धमकी भरा ईमेल देखा और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें Army Public School Delhi Cantt, Salwan Public School और Meera Public School Janakpuri शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुरक्षा घेरा बना दिया और जांच अभियान शुरू कर दिया।

Delhi Schools Email Threat: मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ बम निरोधक टीम पहुंची

मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता, स्निफर डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं और स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली गई। बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल भवनों को खाली कराया गया और आसपास के क्षेत्रों को एहतियातन सील कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कक्षाओं, बैग, पार्किंग क्षेत्र और खुले स्थानों की विस्तृत जांच की। हालांकि प्रारंभिक जांच में अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

पुलिस अब धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी

पुलिस अब धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि भेजने वाले की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में इस तरह की कई फर्जी धमकियां सामने आई हैं, लेकिन हर बार खतरे को वास्तविक मानकर पूरी कार्रवाई की जाती है। जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि कहीं इन घटनाओं के पीछे कोई संगठित पैटर्न या समूह तो सक्रिय नहीं है।

Delhi Police bomb squad: बम धमकी मिलने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं

गौरतलब है कि दिल्ली में स्कूलों को बम धमकी मिलने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले सोमवार को धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को भी इसी तरह ईमेल से धमकी मिली थी। उस समय भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। इससे पहले दिल्ली सचिवालय, दिल्ली विधानसभा और लाल किला जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को भी धमकी मिल चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।