Paras Defence Share: कमजोर बाजार में उड़ान भरता डिफेंस शेयर! कंपनी ने सेमीकंडक्टर में एंट्री कर दिया बड़ा सरप्राइज, देखिए कैसे बदल सकता है खेल?

Paras Defence Share: आज सोमवार को पारस डिफेंस के शेयर 13% से अधिक बढ़कर 722.50 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने नई सहायक कंपनी के माध्यम से सेमीकंडक्टर बिजनेस में कदम रखने की घोषणा की है। इस खबर ने निवेशकों में उत्साह को बढ़ाया और शेयर में जोरदार तेजी आई। (NSE: PARAS, BSE: 543367)

Paras Defence Share: कमजोर बाजार में उड़ान भरता डिफेंस शेयर! कंपनी ने सेमीकंडक्टर में एंट्री कर दिया बड़ा सरप्राइज, देखिए कैसे बदल सकता है खेल?

(Paras Defence Share/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 2, 2026 / 12:30 pm IST
Published Date: March 2, 2026 12:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पारस डिफेंस के शेयर सोमवार को 13% बढ़कर 722.50 रुपये पर पहुंचे।
  • कंपनी ने पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की।
  • शेयर पिछले एक साल में 72% और पिछले तीन साल में 205% बढ़े।

नई दिल्ली: Paras Defence Share News आज सोमवार को एयरोस्पेस और डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर कमजोर बाजार में भी रॉकेट की तरह उड़ान भरता नजर आया। बीएसई पर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान कंपनी का शेयर 13% से ज्यादा बढ़कर 722.50 रुपये पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे कंपनी की नई रणनीति और सेमीकंडक्टर बिजनेस में कदम रखने की घोषणा प्रमुख वजह मानी जा रही है।

नई सहायक कंपनी की घोषणा (Company Announcement)

पारस डिफेंस ने 27 फरवरी 2026 को नई सहायक कंपनी पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड बनाने की घोषणा की। इस नई कंपनी के जरिए पारस डिफेंस अब सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में कदम रख रही है। कंपनी ने बताया कि यह यूनिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग और डेटा सेंटर एप्लीकेशंस पर फोकस करेगी। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज इस नई कंपनी की होल्डिंग कंपनी के रूप में काम करेगी और 70,000 शेयर सब्सक्राइब किए हैं।

शेयर की लंबी ट्रैक रैली (Long Track Rally)

पारस डिफेंस के शेयर पिछले एक साल में 72% से अधिक बढ़ चुके हैं। 3 मार्च 2025 को शेयर 417.43 रुपये पर थे, जबकि 2 मार्च 2026 को यह 722.50 रुपये पर पहुंच गया। पिछले तीन साल में शेयरों में कुल 205% से अधिक की तेजी देखी गई। कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 972.50 रुपये और लो 404.70 रुपये है।

Paras Defence and Space Technologies Ltd – शेयर अपडेट (2 मार्च 2026)

विवरण आंकड़ा
वर्तमान भाव ₹708.70
बदलाव +₹70.90 (11.12%)
खुला भाव ₹710.75
उच्चतम ₹722.50
न्यूनतम ₹631.85
मार्केट कैप ₹5.71KCr
P/E अनुपात 77.75
52-सप्ताह उच्च ₹972.50
52-सप्ताह निम्न ₹404.70
डिविडेंड प्रतिशत 0.07%
तिमाही डिविडेंड राशि 0.126

स्टॉक स्प्लिट से बढ़ा आकर्षण (Stock Split)

पारस डिफेंस ने जुलाई 2025 में अपने शेयर का स्टॉक स्प्लिट किया था। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को दो हिस्सों में बांटकर 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर बनाए। इस कदम से निवेशकों के लिए शेयर अधिक सुलभ और खरीदने योग्य बन गए, जिससे शेयर की मांग और बढ़ गई है।

कंपनी का आईपीओ (IPO of Company)

पारस डिफेंस का आईपीओ 21 सितंबर 2021 को खुला था और 23 सितंबर तक चला। उस समय शेयर की कीमत 175 रुपये थी। अब कंपनी की नई रणनीतियों, सेमीकंडक्टर बिजनेस में कदम और मजबूत प्रदर्शन के कारण शेयर निवेशकों के लिए आकर्षक बन गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम कंपनी की ग्रोथ और मार्केट वैल्यू बढ़ाने में काफी मदद करेगा।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।