सीएमएस ने एफएसएस के एटीएम प्रबंधन कारोबार का 115 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया

सीएमएस ने एफएसएस के एटीएम प्रबंधन कारोबार का 115 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया

सीएमएस ने एफएसएस के एटीएम प्रबंधन कारोबार का 115 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया
Modified Date: March 29, 2026 / 10:25 am IST
Published Date: March 29, 2026 10:25 am IST

मुंबई, 29 मार्च (भाषा) सीएमएस इन्फो सिस्टम्स ने फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स (एफएसएस) के प्रबंधित सेवाओं के कारोबार का 115 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। इससे कंपनी को एंड-टू-एंड एटीएम प्रबंधन क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इस सौदे के तहत परिचालन वाली परिसंपत्तियों का हस्तांतरण और ग्राहक अनुबंधों का नवीकरण शामिल है। एक बयान में कहा गया है कि यह सौदा 2026-27 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

इस सौदे से 8,000 ऑटोमेटेड टेलर मशीनें (एटीएम) जुड़ेंगी, जिससे सीएमएस के पोर्टफोलियो के तहत एटीएम की संख्या 39,000 हो जाएगी। सीएमएस बैंकों को प्रौद्योगिकी प्रदान करने के लिए परिचालन भागीदार की भूमिका निभाती है। इससे कंपनी के साथ नए निजी क्षेत्र के बैंक भी जुड़ेंगे।

सीएमएस के कार्यकारी वाइस चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजीव कौल ने कहा कि प्रबंधित सेवा उद्योग मजबूत हो रहा है, और बैंक कम संख्या में बड़े भागीदारों के साथ काम करना चाहते हैं।

कौल ऩे कहा, ‘‘एफएसएस के ग्राहक बिल्कुल उसी प्रकार के हैं, जिनके साथ हम संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं।’’

कंपनी ने सितंबर, 2025 में अधिग्रहण के जरिये एटीएम प्रबंधन क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करने की घोषणा की थी।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में