Vande Bharat : शाह का ‘मिशन बंगाल’.. TMC के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी! विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी होगी पश्चिम बंगाल की जनता? देखिए वीडियो

Amit Shah ने West Bengal चुनाव से पहले ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए घुसपैठ, सुरक्षा और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताया।

Vande Bharat : शाह का ‘मिशन बंगाल’.. TMC के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी! विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी होगी पश्चिम बंगाल की जनता? देखिए वीडियो

Vande Bharat / source : file

Modified Date: March 29, 2026 / 12:14 am IST
Published Date: March 29, 2026 12:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • Amit Shah ने बंगाल दौरे पर ममता सरकार पर साधा निशाना
  • घुसपैठ और सुरक्षा को चुनाव का बड़ा मुद्दा बताया
  • All India Trinamool Congress सरकार के 15 साल पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 मार्च को बंगाल दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। शाह ने इस चुनाव को सिर्फ एक राज्य का चुनाव नहीं बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ा चुनाव बताया। उनका कहना था कि पूर्वी भारत की सुरक्षा के लिहाज से बंगाल की भूमिका बेहद अहम है। शाह ने घुसपैठ के मुद्दे को उठाया और कहा कि असम में भाजपा सरकार आने के बाद घुसपैठ लगभग खत्म हो गई लेकिन अब पश्चिम बंगाल ही वो रास्ता बचा है जहां से घुसपैठिए देश में दाखिल हो रहे हैं।

West Bengal Assembly Election 2026, अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल

वहीं, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने राज्यभर में कानून-व्यवस्था, अराजकता और आर्थिक बदहाली के मुद्दों को जनता के बीच उठाया हैतो वहीं ममता दीदी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, अराजकता और आपराधिक सिंडिकेट का बोलबाला है।

विधानसभा चुनाव में जनता किसके साथ खड़ी होती है?

शाह ने बंगाल को भ्रष्टाचार की लैब बताते हुए कहा कि यहां विकास की जगह उद्योगों के लिए कब्रिस्तान जैसा माहौल बन गया है। चुनाव को बड़ा मुद्दा बनाते हुए शाह ने कहा कि ये सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं बल्कि घुसपैठ मुक्त, भयमुक्त और सुरक्षित बंगाल बनाने का मौका है यानी साफ है बंगाल में इस बार मुकाबला सिर्फ सियासी नहीं बल्कि सुरक्षा, विकास और भरोसे के मुद्दों पर भी होने वाला है। अब देखना ये है कि विधानसभा चुनाव में जनता किसके साथ खड़ी होती है?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.