Bilaspur Bird Flu: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में बर्ड फ्लू का खौफ बढ़ा! सड़क किनारे फेंकी गई मरी हुई मुर्गियां, इलाके में मचा हड़कंप
Bilaspur Bird Flu: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में बर्ड फ्लू का खौफ बढ़ा! सड़क किनारे फेंकी गई मरी हुई मुर्गियां, इलाके में मचा हड़कंप
cg bilaspur/ image source: FILE / SCREENGRAB
- बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा
- तखतपुर-नगोई बायपास पर मृत मुर्गियां
- बोरियों में भरकर सड़क किनारे फेंका गया
Bilaspur Bird Flu: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू के खतरे ने लोगों में दहशत मचा दी है। तखतपुर-नगोई नए बायपास रोड पर हाल ही में खुले में मृत मुर्गियों के फेंके जाने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई मृत मुर्गियां सड़क किनारे और खुले में रखी गई थीं, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया।
Bilaspur News: खुले में फेंकी गई मृत मुर्गियां
घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार, मृत मुर्गियों को पहले बोरियों में भरकर सड़क किनारे फेंका गया। इससे राहगीरों और आसपास के निवासियों में डर फैल गया है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और मृत मुर्गियों को सुरक्षित तरीके से निपटाने के निर्देश जारी किए। क्षेत्रवासियों ने इस मामले को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Takhatpur-Nagoi bypass alert: तखतपुर- नगोई नए बायपास सड़क का मामला
बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इलाके में किसी भी तरह की हल्की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले में मुर्गियों को न फेंके और संदिग्ध पक्षियों के संपर्क से बचें। तखतपुर-नगोई नए बायपास रोड पर हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया है और इलाके में स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक ओर जहाँ बर्ड फ्लू की आहट ने लोगों को डरा रखा है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की भारी लापरवाही सामने आई है। शहर के खमतराई स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी के पास खुले मैदान में बड़ी संख्या में मरे हुए मुर्गे फेंक दिए गए हैं। इलाके में मरे मुर्गों के सड़न और बदबू से लोग परेशान हो गए हैं, साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इस पूरे घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी है।
Bird Flu Outbreak Chhattisgarh, H5N1 ने दी दस्तक
दरअसल बिलासपुर में H5N1 वायरस यानी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड ज़ोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस ज़ोन घोषित कर दिया था । इन्फेक्टेड ज़ोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जहां संक्रमण की पुष्टि के बाद विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सभी पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन्फेक्टेड और सर्विलांस ज़ोन में सभी प्रकार की पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। Dead Chickens Found Bilaspur इसके तहत मुर्गी और अंडे जैसे पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही पोल्ट्री उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाओं पर भी रोक लागू कर दी गई है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। इसके अलावा शहर में चेकपोस्ट स्थापित कर निगरानी बढ़ा दी गई है और सर्विलांस ज़ोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
Bird Flu Outbreak Chhattisgarh स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग सक्रिय
स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को भी सक्रिय किया गया है। कुक्कुट फार्म में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को समय रहते रोका जा सके। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder Price 29 March 2026: आज आपके शहर में गैस का भाव बढ़ा या घटा? जानिए अपने शहर का रेट और बनाएं सही अपनी रणनीति!
- America Iran War Update: मिडिल ईस्ट जंग अब होगी और खतरनाक, इजरायल ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, क्या ईरान मानने वाला है हार?
- Private Schools Book Price: स्कूलों में किताब और यूनिफॉर्म महंगी..! सांसद ने लोकसभा में उठाया प्राइवेट विद्यालयों में चल रही मनमानी का मुद्दा, की ये मांग

Facebook


