कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआईएल के आईपीओ को पहले दिन सात प्रतिशत बोली

कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआईएल के आईपीओ को पहले दिन सात प्रतिशत बोली

कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सीएमपीडीआईएल के आईपीओ को पहले दिन सात प्रतिशत बोली
Modified Date: March 20, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: March 20, 2026 10:22 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को शेयर बिक्री के पहले दिन सात प्रतिशत बोलियां मिली।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 52,44,320 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि पेशकश 7,97,89,500 शेयर की है।

खुदरा वैयक्तिक निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 10 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित कोटा के लिए 5 प्रतिशत बोलियां मिलीं।

सीएमपीडीआईएल ने बुधवार को बताया कि उसने एंकर निवेशकों से 470 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

सीएमपीडीआईएल का 1,842 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) 24 मार्च को समाप्त होगा।

कंपनी ने घोषणा की कि इस शेयर का मूल्य दायरा 163-172 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे ऊपरी सीमा पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 12,280 करोड़ रुपये बैठता है।

यह निर्गम पूरी तरह से कोल इंडिया द्वारा 10.71 करोड़ शेयरों की ‘बिक्री पेशकश’ (ओएफएस) है। इसका मूल्य ऊपरी सीमा पर 1,842.12 करोड़ रुपये है, इसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं है।

सीएमपीडीआईएल की स्थापना वर्ष 1975 में कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के रूप में की गई थी। यह कोयला और खनिज अन्वेषण के संपूर्ण क्षेत्र के साथ-साथ खदान योजना और डिजाइन सेवाओं के लिए परामर्श और सहायता सेवाएं प्रदान करती है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में