Bank Holiday In January 2025: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, परेशानी से बचने यहां देखें लिस्ट
Bank Holiday In January 2025: जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, परेशानी से बचने यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली। Bank Holiday In January 2025: नए साल की शुरूआत में अब बस कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में हर कोई नए साल के सेलिब्रेशन की तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर हर साल की तरह इस भी भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी माह में बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। जनवरी में बैंकों में कुल 15 दिन का अवकाश रहने वाला है। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हरेक हफ्ते के साप्ताहिक अवकाश रविवार के दिन भी शामिल है। ऐसे में अपने बैंकिंग कार्य पहले से निपटा लें, क्योंकि नए साल के इस पहले माह में लगभग आधे माह बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।
कौन-कौन से दिन बंद रहेंगे बैंक
01 जनवरी 2025, बुधवार नववर्ष 2025 सेलिब्रेशन संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
05 जनवरी 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
06 जनवरी 2025, सोमवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
11 जनवरी 2025, शनिवार दूसरा शनिवार संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
13 जनवरी 2025, सोमवार लोहड़ी पंजाब एवं कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 जनवरी 2025, मंगलवार मकर संक्रांति एवं पोंगल तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी 2025, बुधवार तिरुवल्लुवर दिवस टुसू पूजा तमिलनाडु, प. बंगाल, असम में बैंक बंद रहेंगे।
19 जनवरी 2025, रविवार साप्ताहिक अवकाश पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
23 जनवरी 2025, गुरुवार सुभाष चंद्र बोस जयंती प. बंगाल समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
24 जनवरी 2025, शनिवार माह का चौथा शनिवार संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 जनवरी 2025, रविवार गणतंत्र दिवस संपूर्ण देश में बैंक बंद रहेंगे।
30 जनवरी 2025, गुरुवार सोनम लोसार सिक्किम के सभी बैंक बंद रहेंगे।
बता दें कि जनवरी 2025 में कुछ जगहों पर क्षेत्रीय अवकाश पर ही संबंधित राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। इस दिन शेष राज्यों के बैंक खुले रहेंगे। इसके साथ ही यह भी बता दें कि बैंकिंग अवकाश के दिनों में भी इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए चौबीस घंटे रुपयों का लेनदेन किया जा सकता है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Complete the important bank related work soon, banks will remain closed for 15 days in January, see the list here
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm