कमजोर वैश्विक रुख के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर वैश्विक रुख के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग और विदेशों से नरमी के संकेतों के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा की कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,332.70 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
एमसीएक्स में ताांबा के मई माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 30 पैसे अथवा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,332.70 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 2,627 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में यह अनुबंध 1,333 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ था।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मिले जुले वैश्विक संकेतों तथा कारोबार में व्यापारियों के सतर्कता के रुख अपनाने के कारण तांबा वायदा कीमतों पर दवाब रहा।
इस बीच, न्यूयॉर्क में जुलाई डिलीवरी वाले कॉमेक्स तांबा अनुबंध की कीमत मामूली गिरावट के साथ 6.39 डॉलर प्रति औंस रह गई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


