ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 9, 2021 10:43 am IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) हाजिर मांग में तेजी की वजह से वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा वायदा भाव 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 623.85 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 3.70 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 623.85 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 4,553 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में