Government Free AI Courses: बिना पैसे खर्च किए सीखें AI का हुनर! सरकार उठा रही पूरा खर्च, फ्री ट्रेनिंग के साथ मिलेगा सर्टिफिकेट, घर बैठे ऐसे करें तुरंत अप्लाई

Government Free AI Courses: भारत सरकार के IndiaAI Mission के तहत फ्री AI Course का मौका दिया जा रहा है। कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। तो जानते हैं कि इस कोर्स के लिए कौन आवेदन कर सकता है और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

Government Free AI Courses: बिना पैसे खर्च किए सीखें AI का हुनर! सरकार उठा रही पूरा खर्च, फ्री ट्रेनिंग के साथ मिलेगा सर्टिफिकेट, घर बैठे ऐसे करें तुरंत अप्लाई

(Government Free AI Courses/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 17, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: July 17, 2026 12:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत सरकार का FREE AI Course शुरू।
  • AI सीखने के लिए नहीं देनी होगी कोई फीस।
  • घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं कोर्स।

नई दिल्ली: Government Free AI Courses: अगर आप Artificial Intelligence यानी AI सीखना चाहते हैं लेकिन महंगे कोर्स की वजह से शुरूआत नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के IndiaAI Mission के तहत एक फ्री AI Course शुरू किया गया है। इस कोर्स को पूरा करने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। यह कोर्स छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और डिजिटल स्किल बढ़ाने वाले लोगों के लिए (Government Free AI Courses) बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं कोर्स

आज के समय में AI का इस्तेमाल शिक्षा, नौकरी, बिजनेस और कई अन्य क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में AI की जानकारी एक जरूरी स्किल बनती जा रही है। इस कोर्स (Government Free AI Courses) की सबसे खास बात यह है कि इसे करने के लिए किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार कोर्स पूरा कर सकते हैं।

IndiaAI Mission Free AI Course की खास बातें

इस फ्री AI Course में प्रतिभागियों को AI की बेसिक जानकारी आसान तरीके से दी जाती है। कोर्स की मुख्य विशेषताएं हैं कि यह पूरी तरह मुफ्त है, ऑनलाइन उपलब्ध है और इसे पूरा करने के बाद Certificate मिलता है। यह कोर्स डिजिटल स्किल बढ़ाने और AI की शुरुआती समझ विकसित करने में मदद कर सकता है।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस कोर्स के लिए छात्र, कॉलेज स्टूडेंट, नौकरी करने वाले लोग, प्रोफेशनल्स, रिसर्च स्कॉलर और AI में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। हालांकि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता से जुड़ी सभी जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Free AI Course के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

कोर्स में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्किल इंडिया की साइट www.skillindiadigital.gov.in/courses/detail/4dc1218c-e495-452c-b555-aa67ae23cdc3 या www.futureskillsprime.in/course/yuva-ai-for-all/ आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। वहां Free AI Course या Registration लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नाम, ईमेल आईडी और मांगी गई अन्य जानकारी भरकर आवेदन पूरा करें। अगर कोई दस्तावेज मांगा जाए तो उसे अपलोड करें। आवेदन पूरा होने के बाद ईमेल के जरिए मिलने वाली जानकारी के अनुसार कोर्स शुरू किया जा सकता है।

सर्टिफिकेट से बढ़ेगी प्रोफाइल की वैल्यू

कोर्स पूरा करने के बाद (Government Free AI Courses) मिलने वाला सर्टिफिकेट छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी हो सकता है। छात्र इसे अपने रिज्यूमे में शामिल कर सकते हैं।जबकि नौकरीपेशा लोग इसे अपनी नई स्किल के तौर पर दिखा सकते हैं। हालांकि यह किसी सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं देता लेकिन AI जैसी भविष्य की तकनीक सीखने और करियर स्किल बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।