कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: December 15, 2020 1:37 pm IST

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा वायदा भाव 2.30 रुपये की गिरावट के साथ 599.45 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये तांबा का भाव 2.30 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की हानि के साथ 599.45 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 5,163 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषको ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में