कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 22, 2021 9:50 am IST

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियायें ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 608.70 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में तांबा के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 6.15 रुपये अथवा एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 608.70 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 3,631 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में