कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा वायदा भाव 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 635.70 रुपये प्रति किलो रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 1.65 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 635.70 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 4,998 लॉट के लिये सौदे किये गये।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे मुख्यत: तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


