ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी
ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मांग बढ़ने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा 0.26 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 588.50 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
एमसीएक्स में तांबा के दिसंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.50 रुपये अथवा 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 588.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई। इसमें 6,474 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


