ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: December 28, 2020 10:32 am IST

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा वायदा भाव 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 608.65 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 4.05 रुपये यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 608.65 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 4,282 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर मांग में आई तेजी के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदे का आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में