ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: January 1, 2021 4:30 pm IST

नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा वायदा भाव 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 595.65 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 95 पैसे यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 595.65 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,870 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में