ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: February 5, 2021 9:51 am IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी की वजह से वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा वायदा भाव 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 601 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 4.45 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 601 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,798 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में