मजबूत वैश्विक रुख से तांबा वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत वैश्विक रुख से तांबा वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 11.95 रुपये की तेजी के साथ 1,377.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में ताांबा के जून माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 11.95 रुपये अथवा 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,377.75 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 17,708 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कारोबारी धारणा को समर्थन मिला।
वैश्विक स्तर पर, लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में तांबा वायदा 163.32 डॉलर या 1.18 प्रतिशत बढ़कर 13,981.50 डॉलर प्रति टन हो गया।
न्यूयॉर्क में जुलाई अनुबंध के लिए कॉमेक्स तांबा वायदा 1.32 प्रतिशत बढ़कर 6.63 डॉलर प्रति पाउंड हो गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


