कच्चे तेल का वायदा भाव 10,150 रुपये प्रति बैरल के नए शिखर पर पहुंचा
कच्चे तेल का वायदा भाव 10,150 रुपये प्रति बैरल के नए शिखर पर पहुंचा
नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) कच्चे तेल की आपूर्ति में गतिरोध और अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़ी अनिश्चितता को लेकर कायम चिंताओं के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 226 रुपये चढ़कर 10,150 रुपये प्रति बैरल के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 226 रुपये यानी 2.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,150 रुपये प्रति बैरल के नए रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक मानकों में कमजोरी के बावजूद घरेलू कच्चे तेल के वायदा भाव मजबूत बने रहे, क्योंकि अमेरिका एवं ईरान के बीच कूटनीतिक संपर्क के संकेतों ने कुछ भू-राजनीतिक जोखिम से जुड़े लाभ को कम कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, जुलाई आपूर्ति वाला ब्रेंट क्रूड लगभग दो प्रतिशत गिरकर 110.32 डॉलर प्रति बैरल रह गया, जबकि इसी महीने के अनुबंध वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) एक प्रतिशत फिसलकर 103.45 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले को टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद तेल की कीमतों में नरमी आई। इससे यह उम्मीद बढ़ी है कि कूटनीतिक वार्ता फिर से शुरू हो सकती है।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम

Facebook


