क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन, कोर्टेवा मिलकर नए फ़ॉर्मूलेशन तैयार करेंगी

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन, कोर्टेवा मिलकर नए फ़ॉर्मूलेशन तैयार करेंगी

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन, कोर्टेवा मिलकर नए फ़ॉर्मूलेशन तैयार करेंगी
Modified Date: July 6, 2026 / 07:46 pm IST
Published Date: July 6, 2026 7:46 pm IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) कृषि-रसायन कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड और कॉर्टेवा ने नए फार्मूलेशन और मिश्रणों को मिलकर विकसित करने और उन्हें बाजार में लाने के लिए एक समझौता किया है।

क्रिस्टल क्रॉप ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘इस सहयोग के तहत, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन और कॉर्टेवा दोनों मिलकर भारत में फ़सल सुरक्षा से जुड़े ज़रूरी उत्पाद विकसित करने, बनाने और बेचने के लिए काम करेंगी।’’

कॉर्टेवा तकनीकी ग्रेड के एक्टिव इंग्रीडिएंट्स (सक्रिय तत्व) उपलब्ध कराएगी, जबकि क्रिस्टल क्रॉप उन्हें भारत में विकसित कर बेचेगी।

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, अंकुर अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह सहयोग ऐसे असरदार और किसान-केंद्रित समाधानों की उपलब्धता को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगा जो किसानों को मुख्य कीटों और खरपतवार की चुनौतियों से निपटने में सहायता करते हैं।’’

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन भारत की प्रमुख कृषि-रसायन कंपनियों में से एक है। कॉर्टेवा इंक एक वैश्विक कृषि कंपनी है जो बीजों, फसल सुरक्षा और डिजिटल समाधान में माहिर है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में