Ram Mandir Trust Meeting: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी, जानिए अब किसके हाथ में होगी जिम्मेदारी?

Ram Mandir Trust Meeting: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी, जानिए अब किसके हाथ में होगी जिम्मेदारी?

Ram Mandir Trust Meeting: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी, जानिए अब किसके हाथ में होगी जिम्मेदारी?

Ram Mandir Trust Meeting | Photo Credit: AI

Modified Date: July 6, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: July 6, 2026 7:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंपत राय का इस्तीफा
  • अंतरिम महासचिव बने कृष्ण मोहन
  • चोरी हुई वस्तुएं प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में रखी गईं

अयोध्या: Ram Mandir Trust Meeting श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अयोध्या में राम मंदिर परिसर में आज एक बड़ी बैठक हुई है। बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Govind Dev Giri Press Conference) कर फैसलों की जानकारी दी है।

चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

Ram Mandir Trust Meeting बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा की श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से छुट्टी हो गई है। कोषाध्यक्ष गोविंद देव ने बताया कि ट्रस्ट की बैठक में दोनों का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है। चंपत राय की जगह ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन अंतरिम महासचिव होंगे।

गोविंद देव ने कहा कि चंपत राय ने कहा है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते तब तक पद पर रहना सही नहीं है। जो हुआ वह कष्टदायी है। इससे हम सब दुखी हैं। चढ़ावा चोरी लज्जाजनक घटना है।

चोरी की गई चीजें प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में रखी गईं

राम मंदिर को दान में मिला जिन चीजों के चोरी होने का आरोप लगा वो सभी चीज मंदिर ट्रस्ट के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में रखी गई हैं? इनमें सोने की रामायण, भगवान के चरण चिन्ह, हार और कागभुसुंडि शामिल हैं।

22 जुलाई को फिर होगी ट्रस्ट की बैठक

गोविंद देव गिरी ने कहा हमारा काम पूरी पारदर्शिता रखना है। हम 22 जुलाई को फिर से बैठेंगे। तब तक एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी। चोरी तो चोरी ही है, छिपे हुए अपराधी खोजे जाएंगे। एसआईटी अपना काम कर रही है।

चढ़ावा चोरी लज्जाजनक है: गोविंद देव गिरि

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा- रामलला के विशाल मंदिर के आज एक असाधारण स्थिति बन गई। इसमें निर्णय लिया कि न्यास की बैठक 11 जुलाई वाली को 6 जुलाई को किया गया। कोरम पूरा रहा। अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास भी उपस्थित रहे। निर्मोही अखाड़े के संत दिनेंद्र जी महाराज भी थे। के परासरन भी ऑनलाइन थे। हमें दुख था कि जिसका सामना पूरे समाज को करना पड़ रहा है। वह दुखदायक है। मंदिर के लिए लोगों ने प्राणों, परिवार की परवाह नहीं की। चढ़ावा चोरी अर्थ लज्जाजनक हालत है।

चंपत राय को वेदना हुई

गोविंद देव गिरी ने कहा- चढ़ावा चोरी की घटना से चंपत राय को बहुत वेदना हुई। उन्हें लगा कि जब तक न्याय नहीं हो जाता, अपराधी पकड़े नहीं जाते, उन्हें दंड नहीं मिल जाता, यह सोचकर उन्होंने त्याग पत्र दिया। जिसे मान्य करना, न मान्य करना हमारे बस की बात नहीं थी। इसलिए इस न्यास के संविधान के अनुसार- त्याग पत्र देते ही उसे मान लिया जाता है। इसलिए मूल प्रॉसेस को आधार मानकर उनके इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। इसलिए इसे माना गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।